
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में अनुश्रवण करेंगे।










