नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप है.
बिहार में हुए इस राजनीतिक बदलाव के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पटना जा सकते हैं. खबर है कि वह नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे.नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं. इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले की सरकार को भंग कर दिया है. अब वह महागठबंधन से पहले जो गठबंधन था उसके साथ ही एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं.









