बेमेतरा :गणतंत्र दिवस 26जनवरी के अवसर पर बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कोहड़िया में शहीद मुकेश वर्मा के स्मृति में राज्यस्तरीय छटवा साल बेमिसाल झमा झम डीजे डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम में सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी पहुँचे।
इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा हमारे देश के संविधान को लागू किए हुए 75 वर्ष हो गए हैं और यह दिन हमें हमारे महान पुरुषों की याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी दिलवाई वह दोबारा से हमारे देश को प्रगति के पथ पर चलने का कार्य किया। अंग्रेजों ने कई वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ कर रखा । संघर्ष से लेकर लोकतंत्र तक का सफर एक बहुत ही लंबा सफर भारत के लिए रहा है और इस सफर में कई महान व्यक्तियों ने अपनी जान भी गवाई है
इस अवसर पर प्रमुख लोगों मे सरपंच पुनीतराम वर्मा सदस्यगण डिमेंद्र, मनीराम, मनीष, जितेंद्र, दुर्गेश, राजेंद्र, डागेश, कौशल, चंद्रशेखर, विनोद, निखिल, रोहित, अमन , देव, अनुराग, चयन, रूपेश, विष्णु,सूरज, आकाश,रवि, विक्रम, पम्मी, दिलहरण, लवकुमार, अंकुश, पंकज, तिलोचन, इंद्रजीत, संजय, गुलशन, गणेश, धर्मेंद्र, मनोहर, देवेन्द्र,धनेश ,हीरालाल।








