रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वाटरपोलो स्पोर्ट्स के खिलाड़ी श्री अभिजीत राज सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री अभिजीत ने बताया कि उनका चयन अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विगत वर्ष सितंबर माह में कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 वाटरपोलो स्पर्धा में उनके नेतृत्व में सरगुजा की टीम ने काँस्य पदक हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने अभिजीत की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए शाल पहना कर उनका अभिनन्दन किया और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

ब्रेकिंग
- बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
- बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दिया है – दीपक बैज
- खेत से स्कूल की थाली तक पहुँच रहीं,ताजी सब्जियाँ
- 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन






