बेमेतरा:छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने गुरुवार को बेमेतरा जिले के ग्राम ढंढनी स्थित जूनी माता मंदिर में पूजा अर्चना की तथा छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेरछेरा के मौके पर आयोजित जूनी सरोवर मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , नवागढ़ विधायक व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल , बेमेतरा विधायक दीपेश साहू तथा साजा विधायक ईश्वर साहू तथा भाजपा नेता योगेश तिवारी सहीत गणमान्य गण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।











