रायपुर:
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा ज़िले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ढनढनी जूनी सरोवर मेला और श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने जूनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर जूनी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपए और ग्राम ढनढनी गौरव पथ निर्माण के लिए 15 लाख रूपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की।इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।










