रायपुर:6वीं खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 का शुभारंभ 19 जनवरी से तमिलनाडु के 4 अलग अलग स्थानों पर किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत “कलरिपयतु” मार्शल आर्ट खेल का आयोजन 27 से 29 जनवरी 2024 के मध्य तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में किया जाना है जिसके लिए छत्तीसगढ़ की टीम 24 जनवरी की शाम को कोचिवेली एक्सप्रेस से व्हाया नागपुर तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना हुए।*
*छत्तीसगढ़ कलरिपयतु एसोसिएशन के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कलरिपयतु टीम के कोच कमलेश देवांगन ने जिला कलरिपयत्तु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन के हवाले से बताया कि प्री नेशनल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक फाइट क्लब, आदर्श नगर, कुसमुंडा कोरबा में किया गया।छत्तीसगढ़ टीम में 14 खिलाड़ी 5 अधिकारी शामिल हैं जिसमे सर्वाधिक 08 खिलाड़ी कोरबा और 06 खिलाड़ी बालोद जिले से है।*







