
महासमुंद: जिला के प्रतिभावान क्रिकेटर आयुष और अनमोल का चयन 23 जनवरी से आयोजित सेंट्रल जोन राजसिंह डुंगरपुर मे उत्तराखंड, विदर्भ, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम भाग लेंगे, उल्लेखनीय हैं कि आयुष द्विवेदी बाए हाथ का स्पिन गेंदबाज हैं , जिन्होंने उक्त प्रतियोगिता में 9 मैच खेलते हुए 61 विकेट लिए और अनमोल द्विवेदी ने 9 मैच में 523 रन बनाए जिसके आधार पर इनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है.
प्रतियोगिता में चयनित होने के पूर्व छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन मैच रखा गया जिसके पहले मैच में बस्तर के विरूद्ध खेलते हुए अनमोल द्विवेदी ने 138 गेंद खेलकर 83 रन बनाए व आयुष द्विवेदी 51 रन बनाए व टीम के लिए 2 विकेट झटके, कांकेर के विरुद्ध खेलते हुए अनमोल ने शानदार 113 रन बनाए व आयुष ने 8 ओवर में मात्र 13 रन देकर 5 विकेट लिया, कोरबा के विरूद्ध अनमोल ने 36 रन बनाए व आयुष ने मात्र 25 रन देकर 4 विकेट लिए, जशपुर के विरूद्ध खेलते हुए अनमोल ने मात्र 5 रन बनाया व आयुष ने 8 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए, भिलाई के विरुद्ध खेलते हुए अनमोल ने 81 रन व आयुष ने दो पारियों में 12 विकेट लिए, दुर्ग के विरूद्ध खेलते हुए अनमोल ने शानदार 89 रन बनाए व आयुष द्विवेदी ने 2 पारियों में 13 विकेट लिए, बिलासपुर के विरूद्ध खेलते हुए हुए अनमोल ने मात्र 9 रन बनाए और आयुष ने कुल 11 विकेट झटके, इसके बाद रायपुर के विरूद्ध खेलते हुए अनमोल ने 60 रन बनाए व आयुष ने दोनों पारियों में क्रमशः 6 और 2 विकेट झटके, अंतिम फाइनल मुकाबला मे अनमोल ने दो पारियों में 15 और 32 रन का योगदान दिया व आयुष ने 4 विकेट लिए इस तरह चयन प्रतियोगिता मैच में अनमोल ने प्लेट ग्रुप में सर्वाधिक 237 रन व एलिट ग्रुप में दूसरा सर्वाधिक 286 रन बनाए इसके साथ ही अनमोल ने महासमुंद टीम के कप्तानी करते हुए महासमुंद को फाइनल तक लेकर गए और उपविजेता होने का गौरव हासिल किया. इसके साथ ही उन्हें प्लेट कंबाइन टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया,जिसमें भी टीम उपविजेता रही उनके नेतृत्व कौशल को देखते हुए उन्हे छत्तीसगढ़ अंडर 14 टीम का कप्तान चुना गया और आयुष ने प्लेट ग्रुप मैच में दूसरा सर्वाधिक 13 विकेट व एलिट ग्रुप में सर्वाधिक 48 विकेट लिए इस आधार पर इनका चयन हुआ है ।
इस जीत पर उपलब्धि क्रिकेट संघ के सचिव विनोद शर्मा अध्यक्ष शशांक मोघे , कोषाध्यक्ष सलीम कुरैशी चयनकर्ता दिनेश , राजेश शर्मा, तुषार चौहान, आनंद कामदार , टीम के कोच एवं मैनेजर आलोक दिवेदी तृपेश साहू एवं शैलेश शुक्ला ने दोनों खिलाड़ियो को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी है।









