रायपुर:



भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार यतीन्द्र प्रसाद ने आज कोण्डागांव जिले के गम्हरी और जोड़ेकेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गम्हरी में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए इसके साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजयी टीम का सम्मान किया।









