रायपुर


श्री रामलला के अयोध्या में विराजने से पूरे देश में खुशी का माहौल है। उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी दीपावली जैसा नजारा दिख रहा है। पूरे प्रदेश में रामोत्सव के साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा, भण्डारा, मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज यहां कर्वधा जिला मुख्यालय सहित अनेक गांव में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हुए और शहर के मंदिरो में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्राम बारदी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख एवं शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की घोषणा की और गांवों में अन्य विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया।







