
रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में कल 19 जनवरी शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे से वार्षिक स्नेह सम्मेलन “रंग तरंग” आयोजित किया गया है।
वार्षिक स्नेह सम्मेलन “रंग तरंग” का उदघाटन समारोह मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एन. शुक्ला (कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष, विप्र शिक्षण समिति) के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि रंग तरंग वार्षिक स्नेह सम्मेलन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। वार्षिक उत्सव में छात्रगण व पालक सहित शामिल होंगे ।









