रायपुर:



अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा 20 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘गाथा श्री राम मंदिर की‘ की उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही हैं। भगवान श्री राम की गाथा तो हर कोई जानता है। मगर भव्य मंदिर बनाए जाने को लेकर पिछले 500 वर्षों के संघर्ष की जानकारी बेहद कम लोगों को है। ऐसे में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन के माध्यम से जनता को भव्य श्री राम मंदिर की महागाथा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है। देर रात संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे।







