रायपुर:श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गजब का उत्साह देखने काे मिल रहा है। आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #राम_दरस_बर_जाबो नंबर वन ट्रेंड करता रहा। छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को अभिव्यक्त करते इस हैश टैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स अपने विचार साझा करते रहे, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई श्री “श्री रामलला दर्शन योजना” की भी खूब चर्चा रही। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वीडियो संदेश भी साझा किए जाते रहे, जो उन्होंने श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त प्रदेशवासियों के नाम जारी किए हैं। परिणाम स्वरूप दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक x पर #राम_दरस_बर_जाबो जमकर ट्रेंड करता रहा।

ब्रेकिंग
- ”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक
- कालोनी या भवन खरीदने से पहले पंजीयन, विकास अनुमति और स्वीकृत ले-आउट जरूर जांचें
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन
- पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं ,बचपन के सपने








