रायपुर:



जब उज्ज्वला और पीएम आवास, जलजीवन मिशन जैसी योजनाएं बनती हैं तो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कही जाने वाली पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के जीवन में किस तरह का सुखद बदलाव आता है इसकी बयानी वो संवाद करता है जो आज प्रधानमंत्री ने जशपुर जिले के एक छोटे से गांव कुटमा की पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी बाई से किया।
प्रधानमंत्री को मनकुंवारी ने बताया कि हम लोग पहाड़ी कोरवा हैं। पहाड़ों से उतर कर एक दो किमी का सफर तयकर ढोंढी-कुआँ से पानी लाते थे। पानी बहुत खराब होता था। कितनी बार तो बीमार पड़ गये। अब आपने शुद्ध जल की व्यवस्था करा दी है।







