रायपुर:पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का परिचय दिया। सभी को अपने दैनिक जीवन में सरल एवं पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के उद्देश्य से मिशन लाईफ मुहिम भारत सरकार द्वारा व्यापक रूप से देशभर में चलाया जा रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उक्त महत्वकांक्षी मुहिम को छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद् स्तर पर क्रियान्वित किया जाना है।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा रविवार को ऊर्जा शिक्षा उद्यान, रायपुर में मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय पर आगंतुको हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिशन लाईफ विषय पर क्वीज का भी आयोजन किया गया।









