रायपुर, 15 जनवरी 2024


प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन योजना) के दो माह पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय (पीवीटीजी) वर्ग के 01 लाख लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त के लिए राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसी तरह सड़क निर्माण विद्युतीकरण परियोजना को स्वीकृति, नल से स्वच्छ जल परियोजना, वन धन विकास केंद्रों की स्वीकृति सहित अन्य विकास कार्यों की सौगात दी।








