रायपुर :







केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण
,वाटरशेड, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने जिले में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने और सामाजिक वानिकी को स्थापित करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए।








