रायपुर:*SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन स्व. ठाकुर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की स्मृति में 06 से 08 जनवरी 2024 तक गुरु गोविन्द सिंहजी स्टेडियम, खण्डवा (मध्यप्रदेश) में किया गया।*
*इस चैंपियनशिप में 14 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी / अधिकारी भाग लिए थे जिसमें छ ग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किये जिसमे 08 स्वर्ण और 01 रजत पदक और 01 काँस्य पदक शामिल है।*
*प्रतियोगिता में महाराष्ट्र टीम 127 अंक लेकर प्रथम स्थान पर, 85 अंक लेकर उड़ीसा टीम द्वितीय स्थान पर और 65 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही जिसके लिए उन्हें क्रमशः ओवरआल चैम्पियन ट्रॉफी, फर्स्ट & सेकण्ड रनर अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।*
08 स्वर्ण सहित 10 पदक जीतने वाली छ ग टीम पदक तालिका में यद्यपि चतुर्थ स्थान पर रही परन्तु चैंपियनशिप में खिलाड़ियों, अधिकारियों के ओवरऑल बेहतरीन अनुशासन के लिए 14 राज्यों में “”श्रेष्ठ अनुशासित टीम”” की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।*
*









