रायपुर :

छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गांवों गरीब परिवारों को पक्के घर और उज्जवला गैस के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की पहुंच से ग्रामीणों की जीवन शैली मंें बदलाव आ रहा है।
सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैकुण्ठपुर विकासखंड ग्राम आमी में लगाए गए शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव और जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अनुपम मिश्रा भी शामिल हुए। शिविर में 70 वर्षीय महिला ने पारंपरिक सुवागीत ‘चल झूला झूल..गोंदा के फूल’ गीत गाकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।










