रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 06 से 08 जनवरी 2024 तक खण्डवा (मध्यप्रदेश) में किया जा रहा है। फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सह प्रो नाईट फाइट में भाग लेने के लिए छ ग का 08 खिलाड़ियों (04 बालिका, 04 बालक) और 04 अधिकारियों (01 अंतरराष्ट्रीय रेफरी, 01 राष्ट्रीय रेफरी, 01 कोच और 01 राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधि सहित) 12 सदस्यीय दल घोषित किया गया है ।
छ ग थाई बॉक्सिंग दल आज 05 जनवरी को छ ग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय रेफरी टिकेश्वरी साहू और कोच कु पल्लवी साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से इटारसी होते हुए खण्डवा के लिए आज रवाना हुए।*
छ ग थाई बॉक्सिंग दल के रवानगी के पूर्व गुजराती स्कूल, देवेन्द्र नगर, रायपुर में प्रबन्ध समिति गुजराती शिक्षण संघ के सचिवद्वय तुलसीदास पटेल, अशोक डी पटेल एवँ कोषाध्यक्ष जयन्त भाई टांक ने रायपुर के खिलाड़ियों, अधिकारियों को अच्छे प्रदर्शन हेतू शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर गुजराती उ मा शाला हिन्दी माध्यम के प्राचार्य अनीस मेमन, अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य डॉ शैलेष शर्मा, प्राथमिक विभाग प्रभारी योगिता टांक, संस्था प्रशासक वी के मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी और शाला की खेल शिक्षक कु टिकेश्वरी साहू उपस्थित थे।*









