रायपुर:





प्रदेश के नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय कामकाज शुरू करने के पहले ही दिन रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने एडंवास्ड कॉर्डिएक इंस्टीट्यूट (एसीआई), क्षेत्रीय कैंसर संस्थान और नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने एसीआई में आईसीयू का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में इलाजरत मरीजों के परिजनों से चर्चा कर उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।









