
नई दिल्ली:भारत में रविवार को 7 महीने में पहली बार कोरोना के मामलों ने 800 का आंकड़ा पार किया. रविवार कोविड के 841 नए मामले सामने आए. इस दौरान 3 मरीजों की मौत भी हो गई है.नए साल पर आपको ज्यादा सावधान हो जाने की जरूरत है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. अगर जाना पड़े तो वायरस से बचने के लिए मास्क लगाएं.
कोविड-19 के बढ़ते मामले ने खतरे की घंटी बजा दी है. एक्टिव केस की संख्या अब 4309 तक पहुंच गई है.










