रायपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर प्रदान करता है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 है।

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी








