रायपुर:


रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को सुशासन दिवस के अवसर पर किया।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में इस प्रर्दशनी का अवलोकन करने उत्साह के साथ आ रहे हैं।










