+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
शहर

अब तक 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान की हुई, खरीदी

88views
Share Now

धमतरी:जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी  बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 72 हजार 80 किसानों द्वारा कुल 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 9 करोड़ 56 लाख 502 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 7 हजार 428 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है।

Share Now

Leave a Response