रायपुर:शा विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के भूतपूर्व छात्रों के “एल्यूमिनी एसोसिएशन” की बैठक आज अध्यक्ष अंजय शुक्ला के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।यह जानकारी देते हुए पूर्व कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, प्रो गिरीश कांत पांडेय ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि-. महाविद्यालय के वे पूर्व छात्र जो इस बार जन प्रतिनिधि चुने गए हैं अथवा मंत्री बने हैं, उनको सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति महोदय को आमंत्रित करने वाली अधूरे प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया है कि. सांगठनिक ढांचे में बदलाव, तथा पदाधिकारी में परिवर्तन के लिए महासचिव रवींद्र मिश्रा के नेतृत्व में पांच सदस्य क्रमशः डॉ मेघेश तिवारी, अजय अग्रवाल, शिवकुमार शर्मा, दिवाकर अवस्थी एवं अखिलेश शुक्ला को शामिल कर समिति का गठन किया गया है, गठित समिति अपना प्रतिवेदन अध्यक्ष महोदय को दस दिवस में सौंपेंगे।
आज संपन्न बैठक में उपरोक्त सदस्यों के साथ अतुल साहू, रघुराज सिंह, राकेश शर्मा, राजेश मढ़रिया, गीतांजलि चंद्राकर, विजय गुप्ता, तरुण चंदसोरिया,प्रो एन बी सिंह , प्रो गिरीश कान्त पांडेय, कान्हाराज सिंह , डॉ वर्णिका शर्मा, कैलाश शर्मा, सृष्टि मारकंडे सहित बड़ी संख्या में एल्युमिनी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे, प्रशिक्षित मानव संसाधन
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स : राज्यपाल
- छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
- मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ, वृहद वृक्षारोपण
- गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा, आयोजन






