रायपुर.:छत्तीसगढ़ में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), यूनिसेफ और पी.सी.आई. की साझेदारी में किए जा रहे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता (FNHW – Food, Nutrition, Health and Wash) के स्तर में सुधार आ रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक पद्मिनी भोई साहू ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदेश में इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद वर्ल्ड बैंक, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, वेदांता, टाटा ट्रस्ट, जिंदल एवं एसडब्ल्यू फाउंडेशन को छत्तीसगढ़ आकर एफएनएचडब्ल्यू कार्यों को देखने एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साझेदारी कर समुदाय के विकास में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- विद्यालयों में निरंतर जागरूकता अभियान
- उपमुख्यमंत्री ने मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री कल 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा:मुख्यमंत्री






