रायपुर, : विश्वभूषण हरिचंदन पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व अधिष्ठाताओं, शिक्षकों और प्रथम बैच के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य है। जीवन के लिए संघर्ष करने वाले मरीजों के लिए डॉक्टर भगवान होते हैं। कोविड-19 के दौरान जब पूरी दुनिया भयभीत थी, तब डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाइन वारियर्स बन कर राष्ट्र व जनता की रक्षा के लिए आगे रहते थे।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- विद्यालयों में निरंतर जागरूकता अभियान
- उपमुख्यमंत्री ने मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री कल 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा:मुख्यमंत्री









