नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “यह सच है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक़ नहीं आए हैं. लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस भाजपा से ज़्यादा दूर नहीं है. दरअसल, इस अंतर को मिटाया जा सकता है. ये आंकड़े वापसी के लिए आशा और उम्मीद जगाते हैं.भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर हिंदी भाषी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. विधानसभा चुनावों के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूती देने वाला और 2024 के लोकसभा चुनावों का माहौल तैयार करने वाला माना जा रहा है.
छत्तीसगढ़
बीजेपी 46.3%
कांग्रेस 42.2%
मध्य प्रदेश
बीजेपी 48.6%
कांग्रेस 40.4%
राजस्थान
बीजेपी 41.7%
कांग्रेस 39.5%








