
नई दिल्ली:25 देशों के लिए ई-वीज़ा लेना पड़ेगा और 11 देशों में प्रवेश के लिए वीज़ा ऑन अराइवल या ई-वीज़ा, दोनों में से कोई एक विकल्प चुना जा सकता है.अब भारतीय नागरिकों को 19 देशों में प्रवेश के लिए वीज़ा लेने की ज़रूरत नहीं है. अगर आपके पास पासपोर्ट है तो इन 19 देशों की यात्रा बिना वीज़ा के कर सकते हैं.इसके अलावा, विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 26 देशों में भारतीयों के लिए वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा है.








