रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भाग लेने 11 खिलाड़ियों और तीन अधिकारियों वाले 14 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल ने भाग लिया।*
भारतीय दल में 04 महिला खिलाड़ियों में रायपुर (छ ग) से 45 kg वजन वर्ग में एक महिला खिलाड़ी कु टिकेश्वरी साहू भी चयनित की गई थी।ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप में मेज़बान हॉंगकॉंग के अलावा मलेशिया, चाइनीस ताईपे, मकाऊ, जापान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, चीन, बंगलादेश और भारत के म्यू थाई खिलाड़ियों ने भाग लिया।
*इनामी राशि वाली प्रतियोगिता के कारण “”लीग आधार”” पर हुई म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर (छ ग) की कु टिकेश्वरी साहू -45 kg की फाइट में रेड कॉर्नर खिलाड़ी के रूप में फ्रण्ट किक, स्ट्रैट & राउंड पंचेस, मवाशी (राउंड हॉर्स) किक, नी किक के धुँआधार अटैक की बदौलत दो राउंड में अंको से आगे होने के बावजूद “मंगोलिया” की फाइटर “नामुआ एरदेनेबायर” से थ्रोइंग टेक्निक में तकनीकी अंको के आधार पर पराजित होने के कारण “टॉप फोर” में स्थान न बना सकी और उसे पाँचवे स्थान पर सन्तोष करना पड़ा।











