रायपुर। छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के द्वारा 27 नवंबर को सायं 4 बजे से वृंदावन सेमिनार हाल सिविल लाइन रायपुर में कवि विजय कुमार गुप्ता की पुस्तक वक्त डगर से का विमोचन और विमर्श समारोह का आयोजन किया गया है।
संस्थान के पदाधिकारी डा सुरेश शुक्ला और डा सुधीर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डा परदेशी राम वर्मा होंगे और अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ सुशील त्रिवेदी करेंगे। इस अवसर पर डॉ चित्तरंजन कर, डॉ माणिक विश्वकर्मा, सरला शर्मा आदि विशिष्ट वक्ता होंगे। विजय कुमार गुप्ता दुर्ग के वरिष्ठ कवि हैं यह उनकी पांचवी पुस्तक है।

ब्रेकिंग
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल
- युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- सुविधाओं के आभाव में पढ़ाई प्रभावित बच्चे आंदोलन को बाध्य – कांग्रेस*
- प्रदेश में अपराधी बेलगाम और कानून व्यवस्था बदहाल – दीपक बैज
- संयमी पुरुष में प्रसाद और क्रोध दोनों रहते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज






