नई दिल्ली:आज दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश है जो एक मध्यस्थ के तौर पर क़तर का मुक़ाबला कर सके.अमेरिका, इसराइल और हमास से लगातार बातचीत के ज़रिये क़तर ने ये समझौता करवाने में बड़ी भूमिका निभाई है.दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत हमास चार दिनों में ग़ज़ा से 50 बंधकों को रिहा करेगा और इसराइल 150 फ़लस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.इसराइल और हमास के बीच चार दिन के युद्ध विराम की ख़बर ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि शायद आने वाले दिनों में इस युद्ध से पैदा हुए मानवीय संकट से निपटा जा सकेगा.साथ ही मध्य-पूर्व के इस छोटे से देश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो इस क्षेत्र का निर्विवाद मध्यस्थ है.

ब्रेकिंग
- लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश
- मुख्यमंत्री ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
- स्थानीय राखियों की खरीद से महिला उद्यमिता को मिला संबल
- केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी
- अनादर मृत्यु से बढ़कर होता है:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ








