
नई दिल्ली:दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं के साथ पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं भी आ रहा है। साथ ही, स्थानीय कारक स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। जिससे दिल्ली वासियों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।। ऐसे में अगले छह दिनों तक राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत की उम्मीद नहीं जताई जा सकती है।






