रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भाग लेने 12 खिलाड़ियों और दो अधिकारियों वाले 14 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई। भारतीय दल में 04 महिला खिलाड़ियों में रायपुर (छ ग) से 45kg वजन वर्ग में एक महिला खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू भी चयनित की गई है।
भारतीय म्यू थाई दल 22 नवंबर 2023 को नई दिल्ली से हॉंगकॉंग के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय हैं कि ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 26 नवंबर 2023 तक हॉंगकॉंग में किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेता खिलाड़ी को 600 US डॉलर और उप विजेता को 300 US डॉलर का नगद इनाम दिया जाएगा।








