रायपुर : .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से संलग्न क्षेत्रों में रैली निकालकर नागरिकों से मतदान की अपील की। विद्यार्थियों ने गली-गली घूम कर नागरिकों से अपील किया कि सोच समझकर मतदान करें, किसी के बहकावे में ना आए ,किसी के लालच में ना आए।
प्राचार्य डॉ .मेघेश तिवारी द्वारा रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से करने के उपरांत विद्यार्थियों का नारा “जन-जन करें मतदान ,भारत देश बनेगा महान”, “लोकतंत्र की यही पहचान, जागरूक नागरिक करें मतदान” लगातार गुंजता रहा।आसपास के नागरिकों ने विद्यार्थियों के रैली की सहाराना की और साथ ही मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी रैली में शामिल थे।

ब्रेकिंग
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत
- 1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
- कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलें बनेंगी किसानों की आय का आधार
- धान के बदले वैकल्पिक फसलों की खेती पर मिलेगी 15 हज़ार रुपए प्रति एकड़ तक की सहायता










