रायपुर:पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 वोटर्स 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. छत्तीसगढ़ में आज यानी कि 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.
नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्रामीण खुलकर मतदान कर रहे हैं.चित्रकोट विधानसभा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कलेपाल में पहली बार हो रहा मतदान 415 मतदाताओं में से अब तक 248 ने मतदान किया है.










