रायपुर:खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त तथा राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं स्कूल खेल में शामिल “”कलरिपयतु खेल”” से 19 खिलाड़ी एवं 3 अधिकारियों का चयन 37 वीं राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा के लिए किया गया है।
राष्ट्रीय खेल का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक आयोजित है जिसमे कलरिपयतु खेल का आयोजन 07 – 08 नवम्बर 2023 तक कैम्पल ग्राउंड, पणजी, गोवा में होगा।*
*छ ग कलारिपयात्तु दल में कोरबा से 9 खिलाड़ी ::-> मिशा, रिशा नैन, अनिता, डिम्पल वैष्णव, प्रणव राज सिंह, नोवेल साहू, पीयूष विश्वकर्मा, हर्ष वैष्णव एवं राहुल कुमार सिंह*
*बालोद से ::-> 6 खिलाड़ी त्रिवेणी, देमेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, आशीष कुमार, मिलन सिंह मरई एवं गगन सोनी*
*रायपुर से 04 खिलाड़ी ::-> हंसा साहू, दिव्या अग्रवाल, आर्यन कुमार पटेल एवं विनय कुमार यादव विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेंगे।*
*छ ग कलारिपयात्तु दल हेतू कोरबा के कमलेश देवांगन, दल्लीराजहरा की हरबंश कौर टीम कोच एवं दल्लीराजहरा के लखन कुमार साहू टीम मैनेजर की भूमिका में होंगे। खिलाड़ी, अधिकारी आज 03 नवंबर 2023 को प्रातः शालीमार एक्सप्रेस से गोवा हेतू रवाना हुए जिन्हें विदाई और शुभकामनाएं देने हेतू रायपुर जिला कलारिपयात्तु संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन कुमार यादव, टिकेश्वरी साहू, प्रणिता मेश्राम, जागेश्वर डडसेना, रोहित साहूजी, अजय अग्रवाल सहित खिलाड़ियों के परिजन रायपुर रेल्वे स्टेशन में उपस्थित थे।









