नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बच्चों के विकास में खेल-कूद की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के भी पर्याप्त अवसर मिलें, इसके लिए उन्होंने मानसा (गुजरात) के सर्वोदय हायर एजुकेशन सोसाइटी में लगभग 13 करोड़ की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आज शिलान्यास किया।
इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 400 मीटर का एथलेटिक ट्रैक, 1 फुटबॉल ग्राउंड, 2 टेनिस कोर्ट, 2 वॉलीबॉल कोर्ट, 2 बास्केटबॉल कोर्ट, 2 कबड्डी और 1 खो-खो ग्राउंड होंगे। साथ ही, एक मल्टीपर्पस इंडोर कॉम्प्लेक्स में 4 बैडमिंटन कोर्ट व 8 टेबल टेनिस कोर्ट जैसी विभिन्न खेल सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।









