
रायपुर:जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला रायपुर में पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के श्रीयंत्र का सांगोपांग पूजन नवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर संपन्न हो चुका है।
यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रमुख डॉ इंदुभवानंद महाराज ने कहा कि आज विजयादशमी के उपलक्ष्य पर राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया तथा सायंकाल पान अर्चन करके पूजन को पूर्णता प्रदान की गई। ज्ञातव्य हो की पान पूर्णता और सम्मान का भी प्रतीक है दशहरा का पर्व होने के कारण पान सम्मान का प्रतीक है तथा श्री यंत्र के नवावरण पूजन में पान पूर्णता का प्रतीक है।









