दुर्ग: छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ, पॉवर जिम व फ़िटनेस प्लानेट जिम के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य बेंचप्रेस (पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता रायपुर के वरिष्ठ भारोत्तोलक राजेन्द्र सिंह यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग 18 वर्ष तक, जूनियर 23 वर्ष तक (बालक व बालिका), सीनियर वर्ग (ओपन) तथा मास्टर वर्ग 40 वर्ष से अधिक, 50 वर्ष से अधिक, 60 वर्ष से अधिक (महिला एवं पुरुष) बेंचप्रेस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 15 ज़िले के 200 से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिशियल शामिल हुए ।
प्रतियोगिता में स्ट्रोंग मेन, स्ट्रोंग विमन ऑफ़ छत्तीसगढ़ का ख़िताब, तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लिफ़्टर्स को नगद पुरस्कार, ट्राफ़ी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।











