रायपुर,:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरबा जिले के ग्राम चिर्रा के भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा पर अमल करते हुए आज ग्राम उमरेली में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उमरेली जैसे गाँव में कॉलेज का खुलना एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब क्षेत्र के लोगों के प्रयास और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। इस कॉलेज में उमरेली सहित आसपास गाँव के बच्चे पढ़ेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजे और यहाँ पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर उमरेली का नाम रौशन करें।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ
- युद्ध और सांप्रदायिकता की सबसे ज्यादा विभीषिका महिलाएं झेलती है
- तिलई में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए, योगेश तिवारी







