रायपुर,:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गौठान विकास कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब पशुधन के घर पहुंच इलाज की सुविधा के लिए ‘‘मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना‘‘ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचल एवं शहरी इलाकों के श्रमिक बस्तियों के लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर ही अब गांव-गांव में पशुधन के इलाज के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट की शुरूआत की गई है।










