+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Friday, October 18, 2024
दुनिया

चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम के टचडाउन से पहले कैसा दिखा चांद?

129views
Share Now

नई दिल्ली: भारत का चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बाद  रोवर प्रज्ञान अब चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है.इसरो ने लिखा, “लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की इमेज कैप्चर की.” इमेजर कैमरे से हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो में चंद्रमा की खूबसूरत सतह दिखाई देती है, जो गड्ढों से भरी हुई है. जैसे-जैसे लैंडर नीचे जाता है, वैसे-वैसे चांद की सतह ज्यादा बड़ी व स्पष्ट नजर आने लगती है

इंडियन स्पेस रिसर्च एजेंसी और वैज्ञानिकों ने लैंडिंग के पहले के 20 मिनट को ‘मिनट्स ऑफ टेरर’ बताया था. लेकिन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के लिए यह बहुत आसान वक्त साबित हुआ. लैंडर ने न सिर्फ चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की, बल्कि भारत को चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश भी बना दिया. इस बीच इसरो ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टचडाउन से ठीक पहले विक्रम लैंडर को चांद कैसा दिखा.

Share Now

Leave a Response