नई दिल्ली:भारत मून मिशन चंद्रयान-3 के आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टियां और प्रार्थनाएं दोनों ही बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित की जा रही हैं.रूस के मून मिशन लूना-25 की असफलता से सस्पेंस बढ़ गया है, जो रविवार को लैंडिंग के दौरान चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया. इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग से पहले के 20 मिनट को भारत के लिए ” टेरर के 20 मिनट ” कहा है.दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वक्त ISRO से वर्चुअली जुड़ेंगे. आज शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इस कार्यक्रम के लिए स्कूल खुले रहेंगे और अंतरिक्ष प्रेमी इस ऐतिहासिक क्षण की खुशी में पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं. .

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी









