रायपुर:



जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउनहॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है।










