रायपुर:



रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के ग्राम मौहाभाठा में कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और बालक-बालिका छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कुमारी देवी चौबे के प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिले के 157 करोड 13 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साजा के हार्टिकल्चर कॉलेज में वेजिटेबल साइंस, फ्रूट साइंस की पीजी क्लास प्रारंभ करने और कृषि में एंटोंमोलॉजी एवं एग्रोनोमी की पीजी कक्षा संचालित करने की घोषणा की।








