
महासमुंद :स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बेला पर आज 14 अगस्त को जिले के स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के लिए दौड़ लगाई। आज सुबह 8ः00 बजे महासमुंद के मिनी स्टेडियम में इस दौड़ में जिले के स्कूली बच्चे, महाविद्यालयीन छात्र व विभागीय कर्मचारी सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लिए।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आजादी की यह मशाल हमेशा जलती रहे। जिस तरह हमने लंबे संघर्ष के बाद आजादी पाई है, उस आजादी की भावना को हमारे दिलों में जिंदा रखना है। अतिथियों ने दौड़ में शामिल होने वाले सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए दौड़ में शामिल होने की अपील की। ज्ञात है कि यह स्वतंत्रता दौड़ महासमुंद की मिनी स्टेडियम से शुरू होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, गांधी चौक, बाजार चौक होते हुए मिनी स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई।










