नई दिल्ली: भारत सरकार देश का अपना ब्राउजर लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकार इसे आत्मनिर्भर भारत के तर्ज पर ला रही है। इसका नाम आत्मनिर्भर ब्राउजर होगा।सूत्रों के अनुसार भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे डिजिटल भाग्य पर हमारा नियंत्रण हो। हम उन क्षेत्रों में विदेशी वेब ब्राउज़रों पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं जहां सुरक्षा और सिक्योरिटी किसी और के हाथ में हो। ऐसे में हमारे पास आत्मनिर्भर वेब ब्राउज़र होनी चाहिए।
आत्मनिर्भर ब्राउजर तकनीक Google Chrome, मोज़िला फायरफॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एज, ओपेरा और अन्य ब्राउज़रों को कड़ी टक्कर देगा। वेब ब्राउजर को तैयार करने के लिए 3 करोड़ रुपये की फंडिंग की व्यवस्था की गई है। इसकी निगरानी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री और उसके संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी।









