रायपुर:







मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होकर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसे बेहतर ढंग से निभाना है। साहू समाज एक संगठित समाज है प्रदेश की तरक्की में इस समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में पूर्वजों का बड़ा योगदान है। अब समय के साथ-साथ पुरानी परंपराओं में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज संगठित होकर शिक्षित होकर आगे बढ़े और हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करनी है।










